जसौली पट्टी के निशांत बने टैक्स कमिश्नर, बधाईयों का तांता 

जसौली पट्टी के निशांत बने टैक्स कमिश्नर, बधाईयों का तांता 
Facebook WhatsApp

कोटवा। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा के परिणाम में कोटवा प्रखंड के जसौली पट्टी निवासी निशांत कुमार का चयन टैक्स कमिश्नर पद पर हुआ है। निशांत कुमार, शिवकांत झा एवं आंगनबाड़ी सेविका रंजू कुमारी झा के पुत्र हैं।

वर्तमान में वे कटिहार में प्लानिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया।वही घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि निशांत शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। जिनकी चयन पहले भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना है। 

स्थानीय विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह सहित हिमांशु सिंह उर्फ़ गोप्पू सिंह,प्रमुख पति सुनील दास, अमित कुमार विनोद, राजेश्वर यादव, अरुण सिंह, अभय सिंह, अतुल सिंह, विनय सिंह, राजन दुबे, झुनू सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने निशांत कुमार और दवा व्यवसाई संतोष प्रसाद के पुत्र बीडीओ बने धीरज कुमार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। विधायक श्री सिंह ने कहा कि दोनों युवा प्रखंड और जिले का नाम रौशन किए है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page