पीएम किसान सम्मान निधि की 23 वीं किस्त जारी,किसानों ने देखा लाइव प्रसारण

पीएम किसान सम्मान निधि की 23 वीं किस्त जारी,किसानों ने देखा लाइव प्रसारण
Facebook WhatsApp

बनकटवा। प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन के सभागार में शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23 वीं किस्त जारी होने का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के दर्जनों किसानों और कृषि विभाग के कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रधानमंत्री के बटन दबाते ही खातों में  सम्मान निधि पहुंच गई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी राम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए बड़ी राहत है। यह आर्थिक सहायता खेती की लागत कम करने के साथ किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कृषि पदाधिकारी ने किसानों से सम्मान निधि की राशि का उपयोग उन्नत बीज, उर्वरक और आधुनिक कृषि यंत्रों की खरीद में करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि इससे लागत कम  और बेहतर गुणवत्ता की फसल का उत्पादन संभव होगा।

अंत में कृषि विभाग के कर्मियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इस अवसर पर कृषि समन्वयक सुधीर कुमार एवं आकाश कुमार, किसान सलाहकार श्याम बाबू एवं प्रेम चंद्र प्रसाद, सुनील पासवान तथा किसान विनोद शाह, अरुण कुमार, रमेश यादव, रामनारायण यादव, सुखारी राम, लक्ष्मण राम सहित कई किसान मौजूद थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page