सांसद ने राह वीर गुड सेमेरिटन के रूप में दो युवकों को सम्मानित किया
मोतिहारी। राधा मोहन सिंह सांसद पूर्वी चंपारण की अध्यक्षता में संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहुति की गई। इस अवसर पर सड़क दुर्घटनाओं में आंकड़ों की समीक्षा करते हुए सड़क विभाग के पदाधिकारी को दुर्घटना में कमी लाने की दिशा में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
सांसद ने जिला अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति को तत्काल चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने वाले दो व्यक्तियों को राह वीर गुड सेमेरिटन के रूप में सम्मानित किया।
इनमें केसरिया थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी बिहारी बैठा व केसरिया प्रखंड क्षेत्र के कढ़ान निवासी नितेश कुमार सिंह शामिल है। यह सम्मान दोनों लोगों को शनिवार को मोतिहारी में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की द्वितीय त्रैमासिक बैठक के दौरान सांसद राधामोहन सिंह के हाथों प्रदान किया गया।

