पूर्वी चंपारण के नवनियुक्त डीएम सौरभ सुमन यादव सोमवार को संभालेंगे पदभार,लोगों में खुशी
मोतिहारी। जिले में प्रशासनिक नेतृत्व में उलट फेर हुआ है। लिहाजा डीएम सौरव जोरवाल का स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं पूर्वी चंपारण के नये डीएम के रूप में तेज तर्रार और कड़क आईएएस सौरव सुमन यादव पदस्थापित किये गये है।
2019 बैच के आईएएस अधिकारी श्री यादव को जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गये है। निवर्तमान जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनका तबादला कर पटना स्थित साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में प्रधान निदेशक के पद पर किया गया है। वे अपने कार्यकाल में लोकसभा और विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किये जा चुके हैं।
नवनियुक्त डीएम सौरभ सुमन यादव इससे पहले बिहार कृषि विभाग में निदेशक के पद पर कार्यरत थे। मोतिहारी में वे सदर एसडीओ और नगर आयुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जिससे जिले की प्रशासनिक और विकासात्मक जरूरतों की उन्हें अच्छी समझ है, वर्तमान समय में शहर की दो बार सफाई उनकी देन है। मरीन ड्राइव भी उन्हीं की देन है उसके अतिरिक्त कई कार्य के लिए वह जाने जाते है।
उनको डीएम बनाए जाने की सूचना मिलते ही जिलेभर में खुशी का माहौल देखा गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके पूर्व कार्यकाल को याद करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। जिले के लोगों को उम्मीद है कि नए डीएम के नेतृत्व में शहर सहित गांव के बुनियादी ढांचे, ट्रैफिक व्यवस्था, स्वच्छता और प्रशासनिक पारदर्शिता में और सुधार होंगे। नवनियुक्त डीएम सुमन यादव ने बताया कि वे सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे। जाहिर है उनके पदभार ग्रहण के दौरान मीडिया सहित आम नागरिकों की भीड़ उमड़ेगी।

