छौडादानो में आर्केस्ट्रा संचालक के कब्जे से 23 लड़कियां-एक लड़के मुक्त 

छौडादानो में आर्केस्ट्रा संचालक के कब्जे से 23 लड़कियां-एक लड़के मुक्त 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जिले  के छौड़ादानो थाना क्षेत्र में पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 बच्चों को मुक्त कराया। इनमें 23 लड़कियां और एक लड़के शामिल हैं। वही इस मामले में 2 पुरूष व एक महिला को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद के नेतृत्व में की गई।

पुलिस को मानव तस्करी और जबरन श्रम से जुड़े एक सक्रिय नेटवर्क की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस, जिला प्रशासन, चाइल्ड हेल्पलाइन, मुक्ति फाउंडेशन, ग्राम नियोजन केंद्र और न्याय नेटवर्क की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। दौरान एक आर्केस्ट्रा संचालक के कब्जे से सभी 24 बच्चों को बरामद किया गया। अधिकारियों के अनुसार बच्चों को एक कमरे में सीमित कर रखा गया था और उनसे उनकी इच्छा के विरुद्ध विभिन्न कार्य कराए जा रहे थे।

लड़कियों ने  बताया कि उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि धमकाकर आर्केस्ट्रा में डांस करने और अन्य कार्यों के लिए मजबूर किया जाता था। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी और घर लौटने की अनुमति भी नहीं दी जाती थी। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मानव तस्करी, जबरन श्रम तथा बच्चों और महिलाओं के शोषण में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के प्रति पुलिस तत्पर है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page