विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में विकसित भारत के निर्माण का लिया गया संकल्प

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में विकसित भारत के निर्माण का लिया गया संकल्प
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। महात्मा गांधी ऑडिटोरियम में गुरुवार को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज ने की, जबकि संचालन उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदेमातरम के साथ हुई।  तपश्चात अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर  सांसद श्री सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, आधारभूत संरचना विकास, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण तथा गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। 

उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है और वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।   रेलवे, डिजिटलाइजेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास देश की प्रगति के प्रमुख स्तंभ बनकर उभरे हैं। रेलवे के आधुनिकीकरण, वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों, स्टेशन पुनर्विकास तथा माल परिवहन नेटवर्क के विस्तार से देश की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। डिजिटलाइजेशन के क्षेत्र में डिजिटल भुगतान, ई-गवर्नेंस, आधार, यूपीआई और ऑनलाइन सेवाओं ने आम नागरिकों के जीवन को अधिक सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया है।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि आजादी के बाद लंबे इंतजार के बाद भी आम लोगों का सपना साकार नहीं हुआ, लेकिन जब नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बने तब जा कर 2014 के बाद हाशिये पर खड़े आम आदमी का सपना साकार हुआ और नए सपनों को उड़ान भी मिला। कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, खेल और कौशल विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि बिहार के युवा देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा खेल और युवाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की भी चर्चा की।अपने संबोधन में सुश्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों का सामूहिक संकल्प है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं गरीबों के उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। सुश्री सिंह ने कहा कि दो एकलव्य स्कूल खुलेंगे। बच्चों को रहने, पढ़ने और खाने पीने की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 30 करोड़ की लागत से एमएस कालेज में आउटडोर स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। निकट भविष्य में बड़ी संख्या में वैभव सूर्यवंशी और इशांत किशन जैसे खिलाड़ी निकलेंगे। वहीं बिहार के उद्योग की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार अब उद्योग के क्षेत्र में उत्तरोत्तर आगे बढ़ रहा है। अब 30 दिनों के अंदर हर उद्योग के लिए लाइसेंस देने के लिए बिहार की सरकार प्रतिबद्ध है। सुश्री सिंह ने “हम सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, इसी लिए हम मोदी को चुनते हैं-” के उद्घोष के साथ उद्बोधन समाप्त किया।

सम्मेलन में विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, हरसिद्धि विधायक पूर्व मंत्री कृष्णनंदन पासवान, बिहार प्रदेश मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी,  कल्याणपुर विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, गोविंदगंज के पूर्व विधायक सुनील मणि तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक पवन जायसवाल, उपमहापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा शिवम कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह, चंद्रकिशोर मिश्रा, राजेंद्र गुप्ता,  प्रकाश अस्थाना, मनोज पासवान, जिला महामंत्री योगेंद्र प्रसाद, मार्तण्ड नारायण सिंह एवं संजय चौधरी, नीता शर्मा, मीना मिश्रा, संगीता चित्रांश, डॉ. हेना चंद्रा, धीरज जायसवाल, सियावर सिंह, राकेश रौशन मंचासीन रहे।

जबकि कार्यक्रम में डॉ. आशुतोष शरण, प्रवक्ता साजिद रजा एवं संजीव सिंह, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, सोशल मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा, आईटी सेल संयोजक ऋषभ झा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल वर्मा, कला संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक सुदीप कुमार, राजेश कुमार, राजू वर्मा, चंदन सिंह, उत्तम मिश्रा, बबलू पासवान, राजीव शंकर वर्मा, सन्नी सिंह, सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग उपस्थित थे।  सम्मेलन के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। धन्यवाद ज्ञापन के बाद राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page