मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग के विवाद को लेकर दो छात्र गुटों के बीच झड़प 

मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग के विवाद को लेकर दो छात्र गुटों के बीच झड़प 
Facebook WhatsApp

एसपी ने दिए एफआईआर दर्ज करने के आदेश 

मोतिहारी। जिले के बनकट में स्थित मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैंगिंग को लेकर हंगामा हुआ। रैगिंग के विवाद को लेकर दो छात्र गुटों के बीच मारपीट हुई है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र आपस में भिड़ते और एक-दूसरे पर लात-घूसे चलाते साफ नजर आ रहे हैं।

इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल बन गया है और भारी संख्या में छात्र विरोध प्रदर्शन करने लगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विवाद देर रात कॉलेज के दो छात्रों के बीच शुरू हुआ था, जो अगले दिन सुबह और दोपहर तक बढ़ते-बढ़ते उग्र झड़प में बदल गया। आरोप है कि सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग की गई थी, जिसके विरोध में छात्रों का दूसरा गुट खुलकर सामने आ गया।

बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच कॉलेज कैंपस में ही खूनी संघर्ष जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई और मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना के बाद आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्र कैंपस में ही धरने पर बैठ गए  और  विरोध प्रदर्शन करने लगे। बाद में कॉलेज प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों के छात्रों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया।

छात्र रैगिंग में शामिल सीनियर छात्रों पर सख्त कार्रवाई करने और कैंपस में सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने की मांग कर रहे थे।

इस मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। रैगिंग के खिलाफ कड़ी कानूनी कारवाई करने की बात कहते हुए उन्होंने कॉलेज प्रशासन को नोटिस भेजा है। बताया गया है कि एसडीएम और डीएसपी मामले की जांच करेंगे। रैगिंग मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कहां कि कॉलेज प्रशासन की भूमिका की भी जांच की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर कारवायी होगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page