कोटवा में अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
कोटवा। थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम दीपऊ से रविंद्र कुमार यादव के भुसौली से पुलिस ने रेड कर बड़ी अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। भुसौली में छुपा कर रखा हुआ 46.50 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।
इस मामले में पुलिस ने इनपुट मिलने के बाद वरीय पदाधिकारियों को सूचना देने के बाद रेड किया जिसने सफलता मिली। छापेमारी में रविंद्र कुमार यादव , पिता विद्यासागर राय , ग्राम दिपऊ , थाना कोटवा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए अभियुक्त का
अपराधिक इतिहास कोटवा थाना कांड संख्या 153/25 दिनांक 25/4/25 धारा 30 ए , बिहार मध्य निषेध एवं उत्पादन नियम के तहत कारवाई की जा रही है।

