राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली एकता की शपथ, एकता परेड का हुआ सीधा प्रसारण

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली एकता की शपथ, एकता परेड का हुआ सीधा प्रसारण
Facebook WhatsApp

रक्सौल। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को रक्सौल अनुमंडल के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किया गया।  इस दौरान नगर थाना, हरैया थाना और अग्निशमन विभाग में पुलिसकर्मियों एवं कर्मियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।

नगर थाना में थानाध्यक्ष रमेश महतो, हरैया थाना में थानाध्यक्ष किशन पासवान तथा अग्निशमन विभाग कार्यालय में अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी कृष्णा आनंद के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर गुजरात के एकता नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित एकता परेड-2026 का सीधा प्रसारण किया गया।

पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने परेड का प्रसारण देखा। साथ ही देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

प्रधानमंत्री के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को आम लोगों के बीच साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी भी दी गई। लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस का काम केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाना भी है। कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों, प्रबुद्धजनों, युवाओं, स्कूली छात्र-छात्राओं और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई। विभिन्न थानों और कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page