डीएम और एसपी के नेतृत्व में मोतिहारी सेंट्रल जेल में सघन छापेमारी

डीएम और एसपी के नेतृत्व में मोतिहारी सेंट्रल जेल में सघन छापेमारी
Facebook WhatsApp

एसडीएम,डीएसपी सहित कई थानेदार और दो सौ फोर्स रेड में शामिल 

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय स्थित सेंट्रल जेल  में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब जिला प्रशासन की टीम ने अचानक छापेमारी शुरू के दी। जिलाधिकारी सुमन सौरव यादव और पुलिस अधीक्षक  स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में औचक छापेमारी की गई। मिली जानकारी के अनुसार, इस  छापेमारी में अनुमंडल पदाधिकारी , अनुमंडल पुलिस अधिकारी सहित करीब 200 से अधिक पुलिस जवान और अधिकारी शामिल रहे।

जिला प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई से जेल प्रशासन और कैदियों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी रही।सुरक्षा व्यवस्था और जेल के भीतर की गतिविधियों का जायजा लेने के लिए शुरू हुई यह छापेमारी करीब 2 घंटे से अधिक समय तक चली। इस दौरान पुलिस बल ने जेल के विभिन्न वार्डों, सेल और संवेदनशील बैरकों की गहन तलाशी ली। एक-एक कोने को बारीकी से खंगाला गया।

गहन तलाशी और करीब दो घंटे तक चले इस अभियान के बाद प्रशासन के हाथ कोई संदिग्ध वस्तु नहीं लगी। जांच टीम को जेल के भीतर से किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक या प्रतिबंधित सामान (जैसे मोबाइल, नशीले पदार्थ या हथियार) बरामद नहीं हुआ।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page