अनुमंडल पदाधिकारी सदर कोटवा में आयोजित सहयोग सह जनकल्याण शिविर कर निरीक्षण किया,अधिकारियों को दिए निर्देश
मोतिहारी। अनुमंडल पदाधिकारी सदर निशांत सिहारा ने गुरुवार को पूर्वाह्न 11:05 बजे प्रखण्ड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर, कोटवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय प्रखंड स्तर के सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित पाए गए। सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार के पत्र के आलोक में सभी विभागों / योजनाओं के लिए अलग-अलग काउन्टर लगाकर आम लोगों की समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र विभागीय पदाधिकारी/कर्मियों द्वारा प्राप्त किया जा रहा था।
एसडीओ ने बारी-बारी से सभी काउन्टरों का निरीक्षण किया तथा काउन्टर पर उपस्थित पदाधिकारियों/कर्मियों से उनके विभाग द्वारा कार्यान्वित योजनाओं एवं आम जनता से प्राप्त हो रहे समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्हें जन-साधारण से अच्छा व्यवहार रखने के साथ ही उनकी समस्याओं का त्वरित एवं निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिविर में समस्याओं के समाधान के लिए उपस्थित लोगों से भी बात भी की। लोगों से बात-चीत करने पर यह प्रतीत हुआ कि इस तरह के शिविरों के आयोजन से आम जन में सकारात्मक विचार उत्पन्न हो रहा हैं।
एसडीओ ने शिविर की व्यवस्था आदि पर संतोष जताया। अंत में सभी पदाधिकारियों को अपराह्न 05 बजे तक शिविर में उपस्थित रहकर आम जनता की समस्याओं को सुनने तथा उसका समाधान सुनिश्चित करने साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी, कोटवा को स्वयं इसकी निगरानी करने का निदेश दिया।

