बीए पास छात्रा को नहीं मिली प्रोत्साहन राशि,  शिविर में दर्ज कराई शिकायत

बीए पास छात्रा को नहीं मिली प्रोत्साहन राशि,  शिविर में दर्ज कराई शिकायत
Facebook WhatsApp

कोटवा। बीए पास एक छात्रा को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है, जिसको लेकर छात्रा ने प्रखंड स्तरीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर में आवेदन किया है। उसने बताया है कि बाबा साहब भीम राव अंबेडकर यूनिवर्सिटी की वह छात्रा है, जो एलएनडी कॉलेज मोतिहारी से पढ़ाई कर बीए की परीक्षा में सफल रही है। सत्र 2022 – 25 में वह उत्तीर्ण हुई है। बताया गया है की सरकार की ‘ मेघा शाफ़्ट ‘ पोर्टल पर वह अपना डेटा अपलोड करने का प्रयास कर रही है पर पोर्टल खुल नहीं रहा है।

इसको लेकर उसने प्रखंड स्तरीय शिविर में आवेदन दिया है। मामले में बीईओ आनंद मोहन बिहारी ने बताया कि पोर्टल खुलने के बाद आवेदन  अपलोड होने के उपरांत 25 हजार की प्रोत्साहन राशि मिल जायेगी। फिलवक्त टेक्निकल कारण से  थोड़ी परेशानी है जो शीघ्र ठीक हो जायेगा और छात्राएं इस योजना का लाभ उठा सकेंगी।

-आवेदन सीधे पोर्टल पर कराए अपलोड : विधायक 

स्थानीय विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि जनता अपना आवेदन सीधे जन सहयोग पोर्टल पर अपलोड कराए , किसी भी बिचौलिए के चक्कर में नहीं पड़े। बता दें कि प्रखंड कार्यालय परिसर में 16 से 18 जून तक आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को लोगों की काफी संख्या देखी गई। उन्होंने कहा कि यह जन सहयोग शिविर है , जिसमें जनता को भी सहयोग करना चाहिए और अधिकारी सहित जन प्रतिनिधियों से सहयोग लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जनता  अपना आवेदन सीधे सहयोग पोर्टल पर अपलोड कराये , किसी के हाथ में देना सही नहीं है यार बाद में उसकी जिम्मेवारी भी कोई नहीं लेगा। पोर्टल पर आवेदन होने के बाद बिना किसी कारण के काम में विलंब होने पर संबंधित अधिकारी का नपना तय है। कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी एसएफसी के जिला प्रबंधक नीतिन रंजन बनाए गए है ।

इस दौरान बीडीओ चिरंजीवी पांडेय ने बताया कि शिविर में 22 स्टॉल लगाये गए है। इस शिविर में आयुष्मान भारत के 38 आवेदन , पेंशन के 12 , पीएम सूर्य घर के 8 , पीएम किसान सम्मान का 1 सहित अन्य विभागों से कुल 71 आवेदन मिला । निष्पादित हुए 50 आवेदन और 21 आवेदन पेंडिंग रहा है। मौके पर सीओ मोनिका आनंद, बीईओ कृष्ण मुरारी, बीएओ विकास कुमार,  बीसीओ अनिल शर्मा,  20 सूत्री अध्यक्ष अमित कुमार,  पूर्व प्रमुख हिमांशु सिंह उर्फ गोपू सिंह,  शशि रंजन सहनी,  राजेश्वर यादव, भाजपा नेता अखिलेश कुमार सिंह बसंत सिंह, अनिल सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page