युवा सहयोग दल ने सनलाइट स्कूल में मनाई सरदार पटेल की जयंती

युवा सहयोग दल ने  सनलाइट स्कूल में मनाई सरदार पटेल की जयंती
Facebook WhatsApp

-राष्ट्रीय एकता का दिलाया संकल्प

 रक्सौल। सहयोग दल ने द सनलाइट स्कूल में सरदार पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर द सनलाइट स्कूल लक्ष्मीपुर में  जयंती मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।  कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और देश की अखंडता बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर युवा सहयोग दल के अध्यक्ष चौहान साजन सिंघानिया सहित संगठन के पदाधिकारी कृष्ण गुप्ता, अमित कुमार,विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं स्कूल के डायरेक्टर मनीष गुप्ता, मुकेश पटेल, संदीप कुमार, वीर चौहान, शौर्य शर्मा, नीमा पटेल, रानी शे ख, अनीशा पटेल, रुकैया प्रवीण, रितिका कलवार, मैनुद्दीन अलम, आर्यन गिरी, सागर कुमार, मनदीप गुप्ता,युसूफ अंसारी, अरशद अली, धीरज कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page