हरसिद्धि थाना में कुख्यात कमरुद्दीन समेत 15 अपराधियों की हुई गुंडा परेड

हरसिद्धि थाना में कुख्यात कमरुद्दीन समेत 15 अपराधियों की हुई गुंडा परेड
Facebook WhatsApp

-बॉन्ड भरवाकर अपराध से दूर रहने की दी गई हिदायत, नाम-पता और कांड संख्या लिखी तख्तियां लटकाकर कराया गया परेड

हरसिद्धि। थाना परिसर में रविवार को पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कुख्यात कमरुद्दीन अंसारी समेत 15 अभियुक्तों की गुंडा परेड करायी गई। इस दौरान सभी अभियुक्तों को थाना पर उपस्थित कराकर उनसे बॉन्ड भरवाया गया।

बॉन्ड में भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होने की शर्तें लिखवायी गयीं। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर निगरानी रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

गुंडा परेड के दौरान सभी अभियुक्तों की छाती पर उनके नाम, पता और संबंधित कांड संख्या अंकित तख्तियां लटकायी गयी थीं। थाना परिसर में करायी गयी इस कार्रवाई के दौरान अभियुक्तों को कानून का पालन करने और भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की हिदायत दी गयी।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि रविवार को कुल 15 अभियुक्तों को थाना पर बुलाकर गुंडा परेड करायी गयी। इस दौरान उनसे बॉन्ड भरवाया गया तथा आगे से किसी भी तरह के अपराध में शामिल नहीं होने की शर्त रखी गयी।

पुलिस की ओर से ऐसे लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनी रहे और आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

–इन 15 अभियुक्तों  गुंडा परेड में शामिल 

पुलिस के अनुसार, गुंडा परेड में मुरारपुर पंचायत के सरी सावा गांव के कमरुद्दीन अंसारी, गोविंदापुर के सुनील कुमार, पानापुर रंजिता के जयप्रकाश सहनी एवं मनदीप कुमार, मानिकपुर के शिवनारायण राम, योगिया के मुन्ना कुमार एवं विक्की कुमार, विशुनपुरा के इरशाद आलम, पकड़िया के रूपेश सिंह एवं रवि कुमार, खोड़ीपाकड़ के अंकित कुमार एवं प्रमोद चौधरी, मटियरिया के मंजय पांडेय, लालगंज के अभिनंदन कुमार तथा कोबेया के सुभाष कुमार शामिल हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page