भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच  फाउंडेशन का ‘संगठन चला गांव की ओर’ अभियान शुरू 

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच  फाउंडेशन का ‘संगठन चला गांव की ओर’ अभियान शुरू 
Facebook WhatsApp

कोटवा/सनमार्ग संवाददाता।  भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के बैनर तले रविवार को “संगठन चला गांव की ओर” महा-अभियान की विधिवत शुरुआत की गई। इस विशेष मुहिम के तहत प्रथम बैठक का आयोजन कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के कोटवा प्रखंड अंतर्गत मच्छरगांवा पंचायत में किया गया।

जिसमें संगठन के शीर्ष प्रदेशीय पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों की भारी मौजूदगी रही। बैठक के दौरान मुख्य चर्चा संगठन की नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, आपसी एकजुटता बढ़ाने और ग्रामीण स्तर पर स्वजातीय बंधुओं की समस्याओं के त्वरित समाधान पर केंद्रित रही। इस ऐतिहासिक शुरुआत में मुख्य रूप से संगठन के प्रदेश सचिव डॉ. नितेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला संरक्षक मणिकांत पाण्डेय, जिला महासचिव अंकेश ठाकुर, चंदन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. गोविंद गौरव, जिला संगठन विस्तारक मुकेश कुमार मिश्रा और सोशल मीडिया प्रभारी अंकित कुमार सिंह उपस्थित थे।

नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन की असली ताकत गांवों में बसती है और पद से ज्यादा दायित्व महत्वपूर्ण है। समाज को शिक्षा, स्वावलंबन और एकता के सूत्र में पिरोने के लिए यह अभियान अब निरंतर प्रत्येक विधानसभा और प्रखंड के गांवों में चलाया जाएगा। मौके पर मच्छरगांवा पंचायत के गणमान्य ग्रामीणों में अरविंद कुमार सिंह, विकास कुमार, सुबोध सिंह, मधुरेन्द्र सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, उमेश सिंह, अक्षय कुमार सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में स्वजातीय बंधु और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page