पुलिस कार्रवाई में 129 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
डुमरियाघाट। थाना क्षेत्र के बरहरवा स्थित एनएच-27 पर ओमनी वैन से स्कॉर्पियो में शराब स्थानांतरित किए जाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर ओमनी वैन से करीब 129 लीटर ऑफिसर्स चॉइस अंग्रेजी शराब बरामद की है।
उक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है इस संबंध में डुमरिया घाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु में बताया की गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुड्डू कुमार, पिता स्व. प्रभु राय, निवासी बेरिया वार्ड नंबर-6, थाना मुफस्सिल, मोतिहारी के रूप में हुई है। पुलिस बरामद शराब एवं ओमनी वैन सहित गिरफ्तार शराब कारोबारी के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत पराथमिकी दर्ज कर कानून समत कार्यवाही में जुटी है।

