हैदराबाद से युवक का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम

हैदराबाद से युवक का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम
Facebook WhatsApp

संग्रामपुर। प्रखंड  के उतरी मधुबनी पंचायत के वार्ड 14 गांव मधुबनी के एक युवक की हैदराबाद में निर्माणाधीन इमारत से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक भूलना महतो का 28 वर्षीय पुत्र राजकिशोर  महतो बताया जाता है।

परिजनों के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब चार से पांच बजे के बीच काम करने के दौरान इमारत से गिरने से उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-चित्कार मच गई। रविवार को मधुबनी गांव में शव पहुचते ही परिजनों के चीख पुकार से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

राजकिशोर हैदराबाद में सखी बिल्डर्स के पेटी कांट्रेक्टर के अधीन मजदूरी करता था। वह पिछले करीब दस माह से उक्त ठेकेदार के साथ काम कर रहा था। अक्टूबर माह में वह हैदराबाद से घर आया था, इसके बाद पिछले मंगलवार को दोबारा काम पर हैदराबाद गया था, जहां शुक्रवार को यह दर्दनाक हादसा हो गया।

मृतक की पत्नी विनीता कुमारी, मां देवधारी देवी व अन्य सदस्यों का रो-रो कर हाल बेहाल हैं। आठ माह की बच्ची के सर से पिता का साया उठ गया। उसकी मौत पर उतरी मधुबनी पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ प्रखण्ड अध्यक्ष रवि कुमार ,जदयू नेता विनोद सिंह,चंद्रशेखर सिंह,रामेश्वर ठाकुर आदि ने परिजनों को सांत्वना देते हुए शोक व्यक्त किया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page