ट्रक कंटेनर पर लदे शराब की बड़ी खेप जब्त,यूपी के दो धंधेबाज धराये
डुमरियाघाट। पुलिस निरीक्षक केसरिया ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब कारोबारी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक कंटेनर के केबिन में छुपा कर ले जाए जा रहे भारी मात्रा में विदेशी शराब को जप्त करते हुए दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जिस संबंध में डुमरियाघाट थाना अध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि मध निषेध टीम पटना के सूचना के अधार पर डुमरियाघाट थाना अंतर्गत पहल चौक के पास से कंटेनर के केबिन में लदे 397.5 लीटर रॉयल स्टैग विदेशी शराब के साथ दो कारोबारी राम कुमार पिता प्रेमचंद , दूसरा कारोबारी आदित्य पिता प्रमोद कुमार , दोनो – महादेवपुरवा , थाना इंदरगढ़ जिला कन्नौज , उत्तर प्रदेश क़ो गिरफ्तार की गयी है।
गिरफ्तार शराब तस्करों पर एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक केसरिया रिंकू सिंह , थाना अध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु, डुमरियाघाट पुलिस बल के जवान शामिल थे
।

