डिज्नीलैंड मेला पर लगी रोक,मैदान खाली करने का आदेश

डिज्नीलैंड मेला पर लगी रोक,मैदान खाली करने का आदेश
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। नगर निगम  मोतिहारी में रिशु श्री जैसा टेंडर का महाखेल के मामले में एसडीएम की अनुशंसा पर नगर आयुक्त ने कठोर कदम उठाए हैं।

54 लाख से 14 लाख पर पहुंचा डिज्नीलैंड मेला के ठेके में सेटिंग और बंदरबांट के सवाल को लेकर आयुक्त के निर्णय और प्रश्न उठाए गए थे। लिहाजा एसडीओ सदर ने नियमों का हवाला देते हुए डिज्नीलैंड को तुरंत बंद कराने की अनुशंसा आयुक्त से कर दी।

उक्त अनुशंसा के आलोक में आयुक्त ने डिज्नीलैंड मेला को बंद करते हुए अगले 3 दिनों के अंदर मैदान खाली करने का आदेश जारी किया है। बताते हैं कि डिज्नीलैंड प्रबंधक द्वारा अनुमंडल पदाधिकार सदर से एनओसी नहीं लिया गया था, फलस्वरूप उक्त आदेश जारी किया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page