पंजाब के तीन आआपा विधायक भाजपा में शामिल

पंजाब के तीन आआपा विधायक भाजपा में शामिल
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। पंजाब के आम आदमी पार्टी (आआपा) के तीन बागी विधायकों- कुंवर विजय प्रताप सिंह, चेतन सिंह जौरामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।तीनों नेताओं ने भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब के प्रभारी सतीश पूनिया, पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा मौजूद रहे।

इससे पहले रविवार को चेतन सिंह जौरामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने आआपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, कुंवर विजय प्रताप सिंह ने सोमवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया।

कुंवर विजय प्रताप सिंह अमृतसर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से जीते थे और वे पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं। चेतन सिंह जौरामाजरा समाणा से विधायक हैं और पंजाब के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। वहीं, हरमीत सिंह पठानमाजरा सनौर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर तीन विधायकों का भाजपा में शामिल होना आआपा के लिए संगठनात्मक और राजनीतिक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page