रात्रि में एसपी का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रात्रि में एसपी का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Facebook WhatsApp

-पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

सुगौली। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मंगलवार की रात्रि सुगौली थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर रात्रि गश्ती की स्थिति का अवलोकन किया तथा पुलिस पदाधिकारियों को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में एसपी ने क्षेत्र में पैदल गश्त कर रहे मुस्तैद एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों की कार्यशैली की सराहना की। पुलिसकर्मियों की तत्परता और ईमानदारी से किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने उन्हें 500-500 सौ रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया। एसपी श्री प्रभात ने कहा कि कर्तव्य के प्रति समर्पण और सक्रियता ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान है तथा ऐसे पुलिसकर्मी विभाग के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
उन्होंने थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।

साथ ही रात्रि गश्त को प्रभावी बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

Oplus_16908288

एसपी ने कहा कि पुलिस की निरंतर सक्रियता और जनता के साथ बेहतर समन्वय से अपराध नियंत्रण के साथ-साथ क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण कायम रखा जा सकता है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा भी की तथा पुलिसकर्मियों को जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए संवेदनशील और जवाबदेह रहने की सलाह दी।

मौके पर थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस के जवान उपस्थित रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page