अमेरिका के कैलिफोर्निया में एयर फोर्स का बी-52 बॉम्बर क्रैश, आठ लोगों की मौत

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एयर फोर्स का बी-52 बॉम्बर क्रैश, आठ लोगों की मौत
Facebook WhatsApp

वाशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया में सोमवार को एयर फोर्स का बी-52 बॉम्बर उड़ान भरने के फौरन बाद क्रैश हो गया। इस हवाई दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। क्रैश की वजह की जांच चल रही है।बी-52 बॉम्बर एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस से रूटीन टेस्ट मिशन पर निकला था। इस दुर्घटना की जानकारी स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 11:20 बजे मिली।

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एयर फोर्स का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बॉम्बर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया और उसमें आग लग गई। इससे आठ लोगों की मौत हो गई। बेस पर मौजूद 412वें टेस्ट विंग के डिप्टी कमांडर कर्नल जेम्स हेस ने फ़ुटेज की समीक्षा के आधार पर कहा कि इस क्रैश में किसी के भी बचने की कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने इसे एक भयानक त्रासदी बताया।

डिप्टी कमांडर कर्नल जेम्स हेस ने कहा कि हमने आठ बेहतरीन अमेरिकियों को खो दिया। क्रू में वर्दीधारी सैनिक, सरकारी कर्मचारी और सरकारी कॉन्ट्रैक्टर शामिल थे। विमान में सवार लोगों के नाम उनके परिवार वालों को सूचना देने के 24 घंटे बाद जारी किए जाएंगे।बोइंग ने सोमवार शाम एक बयान जारी कर कहा कि हादसे में मारे गए लोगों में से दो इस बड़ी एयरोस्पेस कंपनी के कर्मचारी थे। हम उनके परिवारों के संपर्क में हैं और उन्हें हर संभव मदद दे रहे हैं। बेस ने कहा कि आपातकालीन स्थिति से निपटने वाली टीम मौके पर मौजूद है। अधिकारी सभी कर्मियों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

हेस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है और इस प्रक्रिया में कई महीने लग सकते हैं। बेस पर दिन में कई बार टेस्ट मिशन होते हैं। बेस ने एयरफील्ड बंद कर दिया है और कहा है कि आने वाले सभी विमानों का रास्ता बदला जा रहा है। हेस ने कहा कि मंगलवार को सभी ऑपरेशन रोक दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस पर नए और विकास के दौर से गुजर रहे एयरक्राफ्ट की टेस्ट फ्लाइट की जाती है।बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस लंबी दूरी का बॉम्बर है। 1950 के दशक से यह अमेरिकी सेना की हवाई ताकत का एक अहम हिस्सा है। यह एयरक्राफ्ट पारंपरिक और परमाणु, दोनों तरह के हथियार लंबी दूरी तक ले जाने में सक्षम है और वियतनाम से लेकर ईरान युद्ध तक के संघर्षों में इसका इस्तेमाल किया गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page