एडीएम एवं डीडीसी ने शारदीय (खरीफ) महाभियान अन्तर्गत  एलईडी युक्त किसान जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया

एडीएम एवं डीडीसी ने शारदीय (खरीफ) महाभियान अन्तर्गत  एलईडी युक्त किसान जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। समाहरणालय परिसर से अपर समाहर्त्ता  मुकेश कुमार सिन्हा एवं उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से एलईडी युक्त किसान जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर  जिला के सभी प्रखंडों के लिए रवाना किया। प्रत्येक प्रखंड में तीन-तीन स्थलों पर उक्त प्रचार वाहन के माध्यम से कृषि आधारित लघु फिल्मों के माध्यम से योजनाओं एवं कृषि तकनीको का प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि शारदीय (खरीफ) महाभियान 2026 अन्तर्गत 13 जून 2026 तक प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। 30 जून 2026 तक पंचायत स्तरीय कृषि जन कल्याण चौपाल – सह-खेत बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। जबकि 14 जून को  मुख्यमंत्री, के द्वारा एलईडी युक्त किसान जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर  सभी जिलों के लिए रवाना कराया गया है।

कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा,  मनीष कुमार , वरीय उप समाहर्ता  अमरेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  ज्ञानेश्वर प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी एवं कृषि विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page