बिजधरी चोरी कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

बिजधरी चोरी कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। बीजधारी थाना क्षेत्र में चोरी की एक घटना का पुलिस ने सफल सफल उद्वेदन करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और नगदी सहित कई चोरी का सामान बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्ति बिजधरी निवासी आलोक कुमार बताया गया है जिसके घर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने चोरी किया गया 20 हजार 240 रुपया नगर सहित कई अन्य सामान बरामद किया है।

बताया गया है कि बीजधरी निवासी पवन कुमार ने चोरी के एक मामले को लेकर 13 जून को ही स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उक्त प्राथमिक के तहत बताया गया था कि उनके घर सह दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

इस मामले ने थाना अध्यक्ष सीमा कुमारी ने गुप्त सूचना एवं टेक्निकल सेल के सहयोग से एक व्यक्ति को चिन्हित कर उसके घर छापेमारी की , जहां से चोरी किया गया नगद और कई सामान को बरामद किया। छापेमारी टीम में थाना अध्यक्ष के अलावा सब इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार सिंह , सिपाही पूजन कुमार नट, मनोज कुमार, नवल किशोर शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page