सोलापुर में तेज रफ्तार टेंपो कुएं में गिरने से 8 लोगों की मौत, 6 बचाए गए

सोलापुर में तेज रफ्तार टेंपो कुएं में गिरने से 8 लोगों की मौत, 6 बचाए गए
Facebook WhatsApp

मुंबई। सोलापुर जिले के पंढरपुर में रविवार को एक तेज रफ्तार टेंपो वाहन कुएं में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई।इस घटना में छह लोगों को बचा लिया गया है। सोलापुर जिले के जिलाधिकारी कार्तिकी ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना में मृतकों को प्रत्येक पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सोलापुर के पंढरपुर तहसील के रंजनी गांव के कुल 14 लोग टेंपो में सवार होकर म्हसवड में सिद्धनाथ मंदिर के दर्शन करने गए थे। सिद्धनाथ मंदिर के दर्शन कर अपने गांव लौटते समय श्रद्धालुओं का टेंपो तंडुवाड़ी के एक खेत में बने कुंएं में गिर गया। इस घटना में इंदुबाई दशरथ बावचे (60), पूजा अमोल सातोरे (23), पूजा बालाजी बावचे (27), अश्विनी संदीप बावचे (27), अश्विनी संदीप बावचे (14), संस्कार संदीप बावचे (14), संस्कृति संदीप बावचे (14), आरव अमोल सातोरे(8) और समर्थ बालाजी बावचे (6 महीने) की मौत हो गई। जबकि इस घटना में छह लोगों को बचा लिया गया है।मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘सोलापुर के मालशिरस तहसील के तंडलवाड़ी में एक निजी खेत में बने कुएं में वाहन गिरने से हुए हादसे में कुछ श्रद्धालुओं की मौत की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल है।’ दुर्घटना से छह लोगों की जान बचाई गई है। उनका इलाज किया जा रहा है।

जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक दोनों तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने घोषणा की, ‘वे स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं। राज्य सरकार इस घटना में मृतकों के वारिसों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी।’सोलापुर के जिला कलेक्टर एस कार्तिकी ने पंढरपुर-म्हसवड हाईवे पर दुर्घटनास्थल का दौरा किया और घटनास्थल का मुआयना किया। इस मौके पर उन्होंने दुर्घटना की तीन-स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। सोलापुर जिले में सड़क के किनारे कई कुएं हैं। जिला कलेक्टर कार्तिकी ने बताया कि उन कुओं का सर्वे किया जाएगा और उन कुओं के लिए सुरक्षा बैरियर लगाने के निर्देश दिए जाएंगे ।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page