कुर्की से पूर्व आरोपी पिता-पुत्र ने किया आत्मसमर्पण
कोटवा। स्थानीय पुलिस ने कोर्ट के आदेश के आलोक में थाना क्षेत्र में कुर्की अभियान चलाया है। कुर्की के भय से दो अभियुक्त ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया है कि कुर्की करने गई पुलिस के समक्ष प्रकाश कुमार सहनी एवं उसके पिता बिजली सहनी ने सरेंडर किया है। इसके अलावे पुलिस सुनील सिंह पिता – स्व रूपनारायण सिंह , कोटवा के यहां ट्रायल संख्या 1198 / 26 के तहत कुर्की की कारवाई की है। वही थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी नवाब मियां के घर की कुर्की की गई है। बताया गया है कि कोर्ट से प्राप्त आदेश के आलोक में पुलिस लगातार कुर्की की कारवाई जारी रखेगी।

