थांग ता राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बन पूर्वी चंपारण की टीम ने फहराया पताका

थांग ता राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बन पूर्वी चंपारण की टीम ने फहराया पताका
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। लखीसराय में आयोजित 6 वीं सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर थांग ता राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 2026 में पूर्वी चंपारण जिला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता। जिला थांग ता संघ के अध्यक्ष साजिद राजा ने बताया कि प्रतियोगिता 12 से 14 जून तक लखीसराय खेल भवन में हुई। इसमें पूर्वी चंपारण से कुल 61 खिलाड़ी शामिल थे। कुल 49 बच्चे ने सफलता हासिल किया।

टीम जिला कोच एवं जिला सचिव अशफाक अहमद के नेतृत्व में खेली। विजेता खिलाड़ियों मे गोल्ड जितने वाले मे रिया भारती, साक्षी कुमारी, विशाखा कुमारी, आलिया जासमीन, पलक कुमारी, अनिका कुमारी, सालु प्रिया शामिल है। जबकि सिल्वर जितने वाले छात्राओं मे अन्वी गिरी, वंशिका कुमारी, निवेतिका कुमारी, अनुष्का कुमारी, रूपिका कुमारी, ब्रॉन्ज जितने वाले छात्राओं मे आराध्य कुमारी, अहाना गिरी है।

ऐसे ही गोल्ड पदक जितने वाले मे छात्रों मे हरसिद्धि थाना के गायघाट रामनगर के निराले बाबू, सुमित कुमार, शैलेश कुमार, अयनांश चौधरी, देव कुमार, अमन हयात खान, साजिद सिद्दीकी, साइल आलम, आशुतोष कुमार, सुन्दरम कुमार, आलिया कुमार, नवनीत कुमार, आर्यन कुमार, अशफाक अहमद, हसन खान, अर्श कुमार, जितेश कुमार, आर्यन कुमार, रवि राजपूत शामिल है।

जबकि सिल्वर पदक आशीष रंजन, यहीआ खान, आरव कुमार, वंश वर्मा, हिमांशु कुमार, यश राज, सार्थक मणि, पुष्पेंद्र कुमार, नमन कुमार, अभिनव कुमार, रौशन कुमार, आदित्य कुमार,   ब्रॉन्ज पदक आर्यन कुमार, अक्षत कुमार, समर मिश्र, दीपांशु कुमार एवं अमित राज है।

इस ऐतिहासिक जीत पर जिला खेल पदाधिकारी शुभम कुमार, संघ पदाधिकारी साजिद राजा, अमित सिंह, मोहम्मद मुबाशिर, नीपू कुमारी, मनीष कुमार राम,  प्रिंसिपल अंजनी भारद्वाज व अन्य गणमान्य लोगों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page