प्रतिभा सम्मान समारोह में 150 मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित 

प्रतिभा सम्मान समारोह में 150 मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। आदिवासी लोहार संघ के तत्वावधान में रविवार को रघुनाथपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोहार समाज के करीब 150 छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना तथा समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।उद्घाटन जदयू के प्रदेश सचिव सह बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य राजकिशोर ठाकुर, मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधान सहायक राधाकांत ठाकुर, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रजबिहारी शर्मा, भाजपा के वरीय नेता दीपक शर्मा तथा अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता शिवशंकर ठाकुर ने की, जबकि संचालन डॉ चंदेश्वर ठाकुर ने किया। राजकिशोर ठाकुर ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का आधार शिक्षा है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करने तथा उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कहा कि सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राएं अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेंगे।  समारोह में रामतपस्या शर्मा, सकलदेव शर्मा, कैलाश ठाकुर,अशर्फी ठाकुर, सीताराम ठाकुर, पारस ठाकुर समेत बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं लोहार समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page