हरियाणा हादसे में तुरकौलिया के एक मजदूर की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

हरियाणा हादसे में तुरकौलिया के एक मजदूर की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
Facebook WhatsApp

-10 दिन पूर्व  मजदूरी करने गया था सुरेन्द्र साह

मोतिहारी। तुरकौलिया प्रखंड क्षेत्र के तुरकौलिया असर्फी साह टोला निवासी एक मजदूर की हरियाणा में काम करने के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मैनेजर सोनार के 45 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र साह के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार, सुरेन्द्र साह करीब दस दिन पहले रोजी-रोटी के सिलसिले में हरियाणा की एक कंपनी में मजदूरी करने गए थे। बताया जाता है कि काम के दौरान वह मकान की छत से उतर रहे थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़े। गिरने की तेज आवाज सुनकर मौके पर मौजूद अन्य मजदूर तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद वहीं पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और एम्बुलेंस के जरिए शव को उनके पैतृक गांव लाया गया। जैसे ही शव घर पहुंचा, परिजनों में चीख-चित्कार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया।

पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए गांव के साथ-साथ अन्य राज्यों में मजदूरी करता था। उसकी पत्नी एक निजी अस्पताल में नर्स का काम कर किसी तरह परिवार चला रही है। दंपति के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं, सभी अभी अविवाहित हैं।परिवार के सामने अब आर्थिक संकट गहरा गया है।

सुरेन्द्र साह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने और बेटी की शादी अच्छे घर में करने का सपना देख रहे थे, लेकिन हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page