अमित कुमार बने मुफ्फसिल थाने के नए थानाध्यक्ष
मोतिहारी। पुलिस निरीक्षक अमित कुमार को मुफस्सिल थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है । 2009 बैच के सब इंस्पेक्टर श्री कुमार पदोन्नत होकर पुलिस निरीक्षक बने है, जो वर्तमान ने एसएचओ एससी/एसटी थे। एसपी स्वर्ण प्रभात ने उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए उन्हें मुफ्फसिल थाने की कमान सौंपी है। पूर्व में वे पश्चिमी चंपारण के बैरिया,योगापट्टी आदि थाने की कमान संभाल चुके है । बता दे कि वर्तमान थानाध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी प्रियंका कुमारी का प्रशिक्षण कार्यकाल समाप्त होने के उपरान्त मुफ्फसिल थानाध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा था।

