राजापुर मठिया में संदिग्ध स्थिति में विवाहिता का मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

राजापुर मठिया में संदिग्ध स्थिति में विवाहिता का मिला शव,जांच में जुटी पुलिस
Facebook WhatsApp

-दंपति को दो माह का है पुत्र , घरवाले घर छोड़कर फरार

कोटवा। थाना क्षेत्र के जसौली पंचायत अंतर्गत राजापुर मठिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका आलोक कुमार गिरि की 26 वर्षीय पत्नी नीतू कुमारी बताई गई है। उसका मायका हरसिद्धि थाना क्षेत्र के भादा गिरि टोला बताया गया है। नीतू की शादी तीन वर्ष पहले आलोक गिरि के साथ हुई थी। दंपति को दो माह का एक पुत्र भी है। उक्त मासूम बच्चे को जानकर लोगो का कलेजा फट रहा है, जिसे इसकी सुध ही नहीं है कि उसकी दुनिया उजड़ गई।

घटना की सूचना पर स्थानीय पूलिस के अलावे डीएसपी सदर 2 जितेश पांडे और सीओ मोनिका आनंद भी मौके पर पहुंचे, जहां परिस्थिति का आंकलन करते हुए विधि व्यवस्था का जायजा लिया। उक्त घटना की जांच को लेकर एफएसएल की टीम भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि नीतू की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व राजापुर मठिया निवासी आलोक गिरि से हुई थी।

जिसका दो माह का एक पुत्र भी है। स्थानीय लोगों के अनुसार कमरे में पंखे से दुपट्टा लटका था शव , जबकि नीतू का शव उसी कमरे के बिस्तर पर लेटे अवस्था में बरामद किया गया। घटना के बाद मृतका के ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। बहरहाल पुलिस इस घटना के सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुटी है। माना जा रहा है कि घटना को लेकर मिलने वाला आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट दोनों ही महत्वपूर्ण है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page