नदी में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत
कोटवा। भोपतपुर थाना क्षेत्र के जगिरहां पंचायत अंतर्गत दासौता पुल के नजदीक नदी में डूबने से एक 8 साल के बच्चे की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया । मृतक भोपतपुर थाने के बैरिया गांव का बिन्देश्वर राय का 8 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार बताया गया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों के साथ ही बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंचे थे। घटना के बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष आरिफ हुसैन ने बताया कि कुछ बच्चों के साथ आयुष वहां नदी में नहाने गया था, इस बीच वह गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्म कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

