छेड़खानी मामले में आरोपी गिरफ्तार
छेड़खानी मामले में आरोपी गिरफ्तार
हरसिद्धि। महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हरसिद्धि पुलिस ने छेड़खानी के एक मामले में नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार की पहचान कोटवा थाना क्षेत्र के फतुहां गांव निवासी कमलेश मिश्र के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मामले में आवश्यक पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि छेड़खानी से संबंधित मामले में आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है।
छापेमारी में थानाध्यक्ष सुनील कुमार के साथ पुलिस पदाधिकारी अक्षय कुमार, प्रीतम कुमार, अविनाश कुमार तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

