तीयर नदी में डुबे प्रीतम का शव बरामद
मोतिहारी। जितना थाना क्षेत्र के बेला जीतपुर गांव निवासी बृजेश राय का 11 वर्षीय पुत्र प्रीतम का शव एनडीआरएफ की टीम द्वारा खोज लिया गया।एनडीआरएफ की 20 सदस्यीय टीम द्वारा दो वोट से सोमवार सुबह से ही नदी में खोज जा रहा था।
2.45 बजे अपराह्न बजे बच्चा का शव मिला।शव मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गये।जितना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना शनिवार 11 बजे सुबह में घटी थी।जिसमे दो बच्चे नहाने के दौरान तियर नदी में डूब गया था।ग्रामीणों ने एक बच्चा तेजस्वी 8 वर्ष को बचा लिया।जबकि एक बच्चा लापता प्रीतम नही मिला था।इलाज के बाद तेजस्वी स्वस्थ्य हो गया है।मामले में बनकटवा अंचलाधिकारी अतुल कुमार बादल ने बताया कि पोष्टमर्तम रिपोर्ट तथा अन्य प्रक्रिया के बाद आपदा द्वारा मिलने वाला 4 लाख की मुआवजा मिल जायेगा।

