एग्रीकल्चर कॉलेज की छात्राओं ने कृषि गतिविधियों में लिया भाग
मोतिहारी। पीपराकोठी कृषि विज्ञान केंद्र में चल रहे ग्रामीण अनुभवात्मक प्रशिक्षण के दौरान एग्रीकल्चर काॅलेज की छात्राओं ने कई उत्कृष्ट कृषि गतिविधियों में भाग लिया।
इस कार्यक्रम के तहत बीएससी कृषि के विद्यार्थियों द्वारा जिले के विभिन्न गांवों में जाकर विभिन्न कृषि गतिविधियों में भाग लिया। सभी सृजनात्मक गतिविधियां डॉ एके सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, केविके पीपराकोठी, डाॅ गायत्री कुमारी पाधी, एसएमएस (पौधा संरक्षण कीटविज्ञान), मनीष कुमार, प्रक्षेत्र प्रबंधक के मार्गदर्शन मे संचालित किया गया।
बताया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत ओरिएंटेशन क्लास से हुई। जिसमें विद्यार्थियों को आने वाले प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। इसके बाद इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम, डीएसआर (डायरेक्ट सीडेड राइस) और प्लांट प्रोटेक्शन पर विशेष कक्षाएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने डीएसआर की फील्ड एक्टिविटी, विलेज सर्वे, पीआरए, रफिंग कार्य, नर्सरी बेड प्रिपरेशन, पॉटिंग मिक्सचर तैयार करना और हाइब्रिड बीजों की बुवाई जैसे कार्यों में भी भाग लिया। साथ ही उन्होंने ट्रैक्टर चलाना सीखा और फूड प्रोसेसिंग यूनिट में मिलकर रागी बिस्किट भी तैयार किए।
विद्यार्थियों ने किसान मेला में भी सक्रिय भागीदारी की और एसएसी मीटिंग में वॉलेंटियरिंग का कार्य किया। इसके अतिरिक्त उन्हें मशरूम यूनिट अटैचमेंट और मत्स्य अनुसंधान संस्थान का भ्रमण करने का अवसर भी मिला।
विद्यार्थियों ने जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला उद्यान पदाधिकारी के साथ संवाद किया और कृषि से संबंधित योजनाओं व नवीन तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। इन सभी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया और कृषि के विभिन्न पहलुओं को बारीकी से समझा।

