तीयर नदी में डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की हुई मौत
बनकटवा।प्रखण्ड क्षेत्र के बेला जीतपुर गांव में रविवार को एक 11 वर्षीय बालक के तीयर नदी में डूबने से मौत हो गई।जानकारी देते पंचायत समिति सदस्य छोटेलाल यादव ने बताया कि बेला निवासी बृजेश्वर प्रसाद यादव के पुत्र प्रीतम कुमार दिन के 11 बजे के करीब तीयर नदी में स्नान करने गया था जहां डूबने से उसकी मौत हो गई.घटना की जानकारी मिलते ही जितना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सदल बल घटनास्थल पहुंचे. संवाद प्रेषण तक शव को नदी से नहीं निकाला जा सका था.वहीं ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बावजूद सीओ आनंद कुमार बादल सहित अंचल कर्मियों के मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया।

