चुनाव से पूर्व शराब के विरुद्ध एसपी के नेतृत्व में हुई छापेमारी

चुनाव से पूर्व शराब के विरुद्ध एसपी के नेतृत्व में हुई छापेमारी
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। विधान सभा चुनाव और दीपावली को देखते हुए बंजरिया और छतौनी थाना क्षेत्र में कई जगहों पर पुलिस ने छापेमारी की है।

इस दौरान कई जगह एसपी स्वर्ण प्रभात स्वयं ही रेड टीम को लीड कर रहे थे। वही एसडीपीओ सदर 1 और हैडक्वाटर के नेतृत्व में बंजरिया के झखिया में छापेमारी कर शराब की बरामदगी की गई है। छतौनी थाना क्षेत्र में पुलिस के आपरेशन के दौरान भी शराब बरामद की गई।

छापेमारी टीम ने छतौनी बस स्टैंड सहित आसपास के इलाकों में रेड कर शराब बरामद किया । एसपी ने बताया है कि चुनाव और दीपावली पर्व महत्वपूर्ण है , ऐसे में किसी भी तरह ढील नहीं दी जायेगी। तस्कर,अपराधी और नशेड़ियों के विरुद्ध लगातार आपरेशन जारी रहेगा। इस दौरान गलती करते या शराब के मामले में पकड़े जाने पर जेल की हवा खाना तय है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page