कुंअरपुर में रेल ट्रैक पर मिले युवक व युवती के शव मामले में खुलासा

कुंअरपुर में रेल ट्रैक पर मिले युवक व युवती के शव मामले में खुलासा
Facebook WhatsApp


-प्लेटफॉर्म पर पड़ा मिला बैग और चप्पल
-एफएसएल की टीम जांच में जुटी
मोतिहारी। रविवार को मुजफ्फरपुर – मोतिहारी रेल खंड पर कुंअरपुर चिंतामनपुर हाल्ट के नजदीक रेलवे ट्रैक पर एक महिलिा और एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। ट्रैक पर ही दोनों के सिर और धड़ पड़े हुए थे । वहीं प्लेटफॉर्म पर महिला का बैग और चप्पल मिला है। स्थानीय लोगों का यह मानना है कि ट्रेन से कटकर सुसाइड किया गया है, हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और आधिकारिक तौर पर भी कुछ नहीं कहा गया है। एक बैग मिला है, जिससे महिला का आधार कार्ड बरामद हुआ है। जिसके आधार पर उसकी पहचान कर कुछ जानकारी जुटाई गई है। कहा जा रहा है कि मृतका शोभा कुमारी है, जो कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पिपरा खेम पोस्ट अंतर्गत हरपुर गांव की रहने वाली है। उसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व कोटवा थाना क्षेत्र में हुई थी, पर वह अपने मैके में ही रह रही थी। प्राप्त सूचना के बाद पिपरा पुलिस और रेल पुलिस के बीच कुछ देर मामला अटका रहा। बाद में जीआरपी मोतिहारी द्वारा कारवाई शुरू की गई। वही मौके पर एफएसएल टीम भी पहुंच कर साक्ष एकत्रित करने में जुट गई। जानकारी के मुताबिक लड़की की शादी कुछ वर्ष पूर्व कोटवा थाना क्षेत्र में हुई थी, हालांकि वह काफी दिनों से मैके में ही रह रही थी। चार बहन में यह तीसरे नंबर पर है, भाई नहीं है। ग्रामीणों की सूचना के बाद रेल पुलिस और पिपरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची पर दोनों के बीच सीमांकन को लेकर घंटों शव नहीं उठा। पुलिस इस मामले में सुसाइड सहित घटना के अन्य पहलुओं पर भी जांच करेगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page