वांटेड अपराधी मिसकाॅल चढा पुलिस के हत्थे

वांटेड अपराधी मिसकाॅल चढा पुलिस के हत्थे
Facebook WhatsApp


– एक देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद


मोतिहारी। चकिया पुलिस ने एक आपराधिक मामले में वांटेड धीरज कुमार उर्फ मिसकॉल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर चकिया के खड़की कुआवाँ से की है। इसके अलावे थाना क्षेत्र में कई जगह रेड कर 340 लीटर से अधिक देशी शराब जब्त किया गया है। वही विभिन्न मामलों और शराब पीने में 8 लोगों को गिरफ्तारी की  गई है।विधान सभा चुनाव को लेकर पुलिस चकिया थाना क्षेत्र में रात भर सघन छापेमारी अभियान चला रही है , ऐसे में किसी तरह के अवांछित तत्वों का बचना मुश्किल है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page