शत-प्रतिशत मतदान में भागीदारी को लेकर लोगो ने लिया संकल्प
मोतिहारी। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोगों को शत – प्रतिशत मतदान का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोकतंत्र की मजबूती और सौ प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु “हम मतदान अवश्य करेंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे” की शपथ ली।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को मतदान के अधिकार, कर्तव्य तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक चुनाव की महत्ता से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान सेविका एवं सहायिका ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष बल देते हुए कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में महिला मतदाताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

जागरूकता अभियान के दौरान सभी पात्र नागरिकों से निर्धारित तिथि को निर्भीक, शांतिपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्वक मतदान करने की अपील की। समारोह में सेविका, बीएलओ स्थानीय ग्रामीण, महिलाएं एवं युवा वर्ग सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

