युवक की हत्या कर शव को पोखर में फेका,ग्रामीणो ने दो आरोपियो को पकड़ा

युवक की हत्या कर शव को पोखर में फेका,ग्रामीणो ने दो आरोपियो को पकड़ा
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के पताही प्रखंड के रतनशयर गांव में उस समय सनसनी फैल गई,जब गांव के एक 20 वर्षीय युवक रमाकांत कुमार, पिता विजय साह, की हत्या कर शव पोखरा में फेंक देने की जानकारी मिली।

ग्रामीणों ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए तीन में से दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन, पताही थानाध्यक्ष बबन कुमार, पचपकड़ा थानाध्यक्ष पूजा कुमारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और सीएएफ के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक के पिता विजय साह ने बताया कि “मेरे बेटे को घर के बगल का ही एक लड़का बुलाकर मोतिहारी ले गया था,और उसकी हत्या कर शव को पोखरा में फेंक दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रमाकांत कुमार शादी शुदा था और अपनी पत्नी प्रतिमा कुमारी के साथ गांव में भुजा की दुकान चलाता था।इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनो ने बताया कि आरोपी युवक गाड़ी बेचने के बहाने रमाकांत को मोतिहारी बुलाकर ले गया था। बाद में उस पर तवा से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को पोखरा में फेंक दिया।

बताया जा रहा है कि हत्या के बाद मृतक की गाड़ी को नेपाल स्थित आरोपी के मामा के घर ले जाया गया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डीएसपी कुमार चंदन ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है, फरार तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page