मोतिहारी में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

मोतिहारी में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
Facebook WhatsApp

लड़की की हुई पहचान,जांच मे जुटी पुलिस पूर्वी चंपारण।जिले में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है।रविवार को एक प्रेमी जोड़े का क्षत विक्षत शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया।

ऐसी संभावना जतायी जा रही है,कि अपने प्रेम सबंधो में अड़चनो से तंग आकर दोनो प्रेमी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है।

घटना मुजफ्फरपुर-मोतिहारी रेल खंड पर पिपरा थाना क्षेत्र के कुँअरपुर रेलवे हाल्ट के समीप हुई है,जहाँ रेलवे ट्रैक किनारे दोनो प्रेमी जोड़े का गर्दन कटी अवस्था में शव को पुलिस ने बरामद किया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गया है।शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है,कि दोनों ने सुनयोजित तरीके आत्महत्या की नीयत से रेलवे ट्रैक पर अपनी गर्दन रख कर लेट गए थे,क्योकी दोनो शव से सिर अलग हो गया है।स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची पिपरा थाना पुलिस और रेल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उनके पास रखे बैग की जाँच शुरू की,तो बैग में रखा आधार कार्ड मिला है,जिससे लड़की की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पिपराखेम गांव के रहनेवाली के रूप में हुई है। समाचार लिखे जाने तक लड़के की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अब लड़की के परिजनों से संपर्क कर लड़के की पहचान और इस दर्दनाक घटना की जानकारी जुटाने में लगी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page