गश्ती के दौरान 233 पीस नेपाली शराब बरामद, कारोबारी फरार
सुगौली। स्थानीय पुलिस ने गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के भटहा पंचायत के टिकुलिया कब्रिस्तान से 233 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम भटहा क्षेत्र में गश्ती पर थी।तभी चौकीदार से पुलिस टीम को सूचना मिली कि टिकुलिया कब्रिस्तान में एक कारोबारी भारी मात्रा में शराब खपाने पहुंचा है। सूचना पर गश्ती पुलिस उक्त स्थल पर पहुंची। पुलिस को आते देख कारोबारी शराब छोड़ फरार हो गया। नतीजतन शराब जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार शराब कारोबारी की पहचान कर ली गई है। वहीं उस पर विधिसम्मत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर घर-पकड़ के लिए कार्रवाई की जा रही है।

