रघुनाथपुर के सपही गांव में एक घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

रघुनाथपुर के सपही गांव में एक घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद
Facebook WhatsApp


-कारोबारी की पहचान कर गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

तुरकौलिया।रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के सपही गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब कारोबारी के घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, हालांकि मुख्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि सपही गांव निवासी राजेश सिंह, जो राकेश सिंह उर्फ पप्पू सिंह का पुत्र है, अपने घर में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का भंडारण कर उसकी बिक्री कर रहा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को दी। एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की कार्रवाई की गई। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के साथ दारोगा दशरथ यादव, चौकीदार रवि कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस टीम ने जब राजेश सिंह के घर पर दबिश दी तो वहां कार्टूनों में रखी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई। सभी शराब को जब्त कर थाना लाया गया है और उसकी गिनती व मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही आरोपी राजेश सिंह मौके से फरार हो गया।

पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि बरामद शराब के आधार पर राजेश सिंह सहित अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page