सैनिक रोड़ पर शराब के साथ युवक गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण।जितना थाना क्षेत्र अंतर्गत सैनिक रोड स्थित जमुनी पुल के पास पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान रविन्द्र महतो पिता चनर महतो, निवासी छतौनी बाजार, थाना छतौनी के रूप में हुई हैं।
पुलिस ने आरोपी के पास से 300 एमएल की 90 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की। जब्त शराब की कुल मात्रा 27 लीटर बताई गई है। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रिम कानूनी कार्रवाई की गई है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

