बंजरिया को बाढ़ग्रस्त घोषित करने के लिए मुखिया संघ ने डीएम को सौपा ज्ञापन

बंजरिया को बाढ़ग्रस्त घोषित करने के लिए मुखिया संघ ने डीएम को सौपा ज्ञापन
Facebook WhatsApp

बंजरिया। जिले में अतिवृष्टि के बाद सिकरहना व उसकी सहायक नदियो में आयी उफान के बाद बाढ की त्रासदी झेल रहे बंजरिया प्रखंड को बाढग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर शनिवार को मुखिया संघ ने डीएम से
मिलकर ज्ञापन सौंपा।

इसमें बंजरिया को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की अपील की गई है। संघ के अध्यक्ष सलावतुल्लाह उर्फ आदिल राणा ने बताया कि बाढ़ से पचरुखा मध्य, पचरुखा पश्चिमी, पचरुखा पूर्वी, जनेरवा, फुलवार उतरी व फुलवार दक्षिणी,अजगरी,रोहिनिया सिसवा पश्चिमी, सिसवा पूर्वी पंचायत पूरी तरह घिर गया है।

बड़े पैमाने पर फसलो की क्षति हुई है।धान, मक्का व अरहर का फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुका है।पशुपालक मवेशियो के चारा के लिए भटकने को मजबूर है।जलजमाव से रबी की खेती भी प्रभावित होगी। लिहाजा संकटो में बंजरिया प्रखंड के नागरिको व किसानो के बीच तत्काल राहत कार्य शुरू करने की जरूरत है।

उन्होने किसानों को फसल क्षतिपूर्ति सहायता के साथ सभी बाढ पीड़ितो को आपदा राहत अनुदान की राशि देने की मांग की।वही डीएम सौरभ जोरवाल ने मुखिया संघ के नेताओ को आश्वासत किया कि आपदा को लेकर चुनाव आयोग को पत्र भेजा गया।आयोग के निर्देश के आलोक में पीड़ितो को सहायता दी जाएंगी।शिष्टमंडल में सेमरा मुखिया अनिल राम,सिसवा पश्चिमी के मुखिया पति नंदू प्रसाद व अन्य शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page