भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष बने मोहिब्बुल हक
-सांसद राधा मोहन सिंह सहित भाजपा नेताओं ने दी बधाई
मोतिहारी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मोहिब्बुल हक को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। श्री हक के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष है। उल्लेखनीय है कि श्री हक पूर्व में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री के दायित्वों का कुशल निर्वहन कर चुके हैं।
श्री हक के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह, मोतिहारी विधायक पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान, कल्याणपुर विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, पूर्व विधायक गोविंदगंज सुनील मणि तिवारी, जिलाध्यक्ष पवन राज, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष मीना मिश्रा, विनोद कुशवाहा, सुधांशु रंजन, राकेश गुप्ता, जिला महामंत्री त्रय योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता, मार्तण्ड नारायण सिंह एवं संजय कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष कुमार विजय उर्फ टिंकू, सह-कोषाध्यक्ष रवि रंजन उर्फ पप्पू पाण्डेय, कार्यालय मंत्री सियावर सिंह, जिला प्रवक्ता प्रकाश अस्थाना, साजिद रजा एवं संजीव सिंह, संगीता चित्रांश, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, सह-मीडिया प्रभारी- सुधीर गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, आईटी सेल प्रभारी ऋषभ झा, उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजू वर्मा, मोतिहारी विधानसभा प्रभारी के प्रभारी वकील सहनी एवं संयोजक ओमप्रकाश सिंह, उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार एवं दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजू वर्मा सहित अनेक नेताओं ने बधाई दी है।

