जनगणना 2027 को निर्धारित समय सीमा में करे पूर्ण: जिलाधिकारी

जनगणना 2027 को निर्धारित समय सीमा में करे पूर्ण: जिलाधिकारी
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। भारत की जनगणना- 2027 को लेकर आवश्यक बैठक का आयोजन समाहरणालय परिसर अवस्थित डॉ.राधाकृष्णन भवन में आयोजित की गई । जिसमें जिलाधिकारी- सह- प्रधान जनगणना पदाधिकारी, ने कहा कि रियल टाइम एप्प के माध्यम से डिजिटल फॉर्म में इस जनगणना कार्य को सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है।

उसी क्रम में विगत 2 मई 2027 से अगामी 31 मई 2027 तक सभी प्रकार के कार्यों को ससमय पूरा कर लिया जायेगा। इसके लिए पूरे जिले में कुल 37 चार्ज जिसमें 10 शहरीय एवं 27 ग्रामीण चार्ज कार्यरत हैं। इसमें 9591 गणना ब्लॉक 9511 प्रगणक,1621 पर्यवेक्षक सक्रिय हैं। भारत की जनगणना- 2027 प्रथम चरण के अंतर्गत मकान गणना सह मकान सूचीकरण का कार्य प्रगति पर है।

इस अन्तिम चरण में सभी चार्ज पदाधिकारियों को इस कार्य के प्रति सावधानी पूर्वक अपने चार्ज अंतर्गत आने वाले सभी मकानों की गणना एवं सूचीकरण का कार्य ससमय पूरा कराने का निर्दश भी दिया गया, कोई भी मकान किसी भी परिस्थिति में छूटे नहीं इसके लिए सार्थक प्रयास करें। वहीं जिला नोडल पदाधिकारी (जनगणना कोषांग) सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में जनगणना -27 के कार्यों को पारदर्शी तरीके से लगभग पूरा कर लिया गया है।

जिसे निर्धारित तय समय -सीमा 31 मई 2026 तक पूरा कर लिया जायेगा। इस कार्य में निदेशालय के गाईड – लाईनका अक्षरसः पालन किया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य नोडल आदित्य कुमार, हेमंत कुमार , रामध्यान सिंह ,द्वय – राज्य पर्यवेक्षक- जनगणना ,पूर्वी चम्पारण , प्रबंधन कोषांग से गोपालजी मिश्र, अमरेश कुमार, कमलेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page