24.91 लाख के साथ पकड़े गए नेपाली युवकों  को पुलिस ने पीआर बांड पर छोड़ा,जांच जारी

24.91 लाख के साथ पकड़े गए नेपाली युवकों  को पुलिस ने पीआर बांड पर छोड़ा,जांच जारी
Facebook WhatsApp

– एफआईआर दर्ज कर रुपया व कार किया गया जप्त

तुरकौलिया। थाना पुलिस द्वारा हाल ही में बड़ी कार्रवाई करते हुए 24.91 लाख रुपये नगद के साथ पकड़े गए चारों युवकों को पीआर बांड पर रिहा कर दिया गया है। हालांकि पुलिस ने बरामद रुपया और कार को जब्त कर लिया है। मामले को लेकर पुलिस अब भी गहन जांच में जुटी हुई है और रुपयों के स्रोत की पड़ताल की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, तीन दिन पूर्व देर रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने निमुईया मुख्य सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया था। इसी दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 24.91 लाख रुपये बरामद हुए। चौंकाने वाली बात यह रही कि यह रकम कार के डिक्की में बनाए गए एक गुप्त तहखाने से मिली थी। मौके पर मौजूद चार युवकों को हिरासत में लिया गया था। जिसमें दो नेपाल के रहने वाले थे। जांच के दौरान पता चला कि सभी युवक पटना से आ रहे थे। पकड़े गए युवकों में आदापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी नागेंद्र साहनी के पुत्र कृष्ण साहनी, नकरदेई थाना के कटगेनवा निवासी जोगी कुशवाहा के पुत्र सुभाष कुमार, तथा नेपाल के सिमरौणगढ़ थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी प्रज्जवल साहनी और दयाली राय के पुत्र दीपेश कुमार यादव शामिल था।

पुलिस को आशंका है कि बरामद रकम का संबंध अवैध गतिविधियों, विशेषकर ड्रग्स कारोबार से हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संपत कुमार ने शुक्रवार को बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चारों युवकों को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया है, जबकि जब्त की गई राशि और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page