व्यापक सुरक्षा के बीच मोतिहारी में अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज
-मोतिहारी के बड़ी मस्जिद में पहुंचे सैकड़ों लोग , आपसी भाईचारा का दिया संदेश
मोतिहारी। मोतिहारी में त्याग और बलिदान का पर्व ईद उल अजहा शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। शहर की बड़ी ईदगाह सहित जिले के विभिन्न ईदगाहों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान लोगों ने देश में खुशहाली और आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर दुआयें की। सुबह से ही बड़ी ईदगाह में नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच लोगों ने नमाज अदा की ।
मोतिहारी में सदर डीसीएलआर प्रीति सिंह और डीएसपी सदर 1 दिलीप कुमार सुक्षा व्यवस्था को देख रहे थे, जबकि बड़ी संख्या में जगह जगह सुरक्षा बल और पुलिस पदाधिकारियों को लगाया गया था। नमाज के दौरान लोगों ने देश और समाज में शांति, भाईचारे और अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी।नमाज होने के बाद परंपरा के अनुसार कुर्बानी की प्रक्रिया शुरू की गई। पूरे जिले में धार्मिक आस्था और परंपरा के अनुरूप लोगों ने पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया।

